रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 54 कोरोना पॉजिटिव मरीजों मरीजों की पहचान की गई है। इनमें जिला बलरामपुर से 9, राजनांदगांव से 9, जांजगीर-चांपा से 6, सरगुजा से 6, दुर्ग से 5, महासमुंद से 5,रायगढ़ से 5, कांकेर से 3, नारायणपुर से 3, रायपुर से 2 और बलौदा बाजार से 1 मरीज शामिल है। आज मिले सभी पॉजिटिव मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आज 40 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 2356 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई है। इनमें कुल 1527 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। प्रदेश में अब 817 एक्टिव केस हैं। साथ ही कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
Address : G Cabin, Charoda Post – BMY Charoda
Dist – Durg ( Chhattisgarh )
Pin – 490025